आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर रात का सफर. एक झपकी और कार डिवाइडर से टकराकर कलाबाजी खाते हुए दूसरी ओर. हादसे में एक की मौत और चालक समेत पांच घायल हो गए.
दिल्ली से बिहार जा रहे थे कार सवार
दिल्ली की एक कंपनी में मैकेनिक की नौकरी कर रहे जबीर आलम, मोहम्मद मेराब एवं शकील लॉकडाउन में अपने घर घूमने के लिए रविवार रात टैक्सी कार से यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर गांव रत्नमाला थाना बगहा जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार जा रहे थे. कार को चालक सुखदेव निवासी चमोली उत्तराखंड चला रहा था.
रैलिंग लांघ कर दूसरी ओर पहुंच गई कार
थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 91 के समीप चालक की झपकी में कार अनियंत्रित होने पर डिवाइडर से टकराकर कलाबाजी खाते हुए रैलिंग लांघ कर दूसरे रोड पर जाकर पलट गई. हादसे में जबीर आलम पुत्र गफ्फार निवासी रत्नमाला थाना बगहा जिला पश्चिमी चांपरण बिहार की मौत हो गई. चालक समेत कार में सवार सभी साथी घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए.