आगरालीक्स …आगरा में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 24 अरेस्ट किए गए, 21 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। करीब 1500 वाहनों के चालान किए गए।
आगरा में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉक डाउन में सख्ती की गई है। हर रोज मुकदमे दर्ज करने के साथ चालान किए जा रहे हैं। शनिवार को लॉक डाउन उल्लंघन में 21 मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं, 24 लोगों को लॉक डाउन उल्लंघन में अरेस्ट किया गया।
1500 वाहनों के चालान
लॉक डाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही वेबजह बाहर निकलने वालों के चालान किए जा रहे हैं। 1498 वाहनों के चालान किए गए, 20 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 12 वाहन सीज किए गए।
रेड जोन में है आगरा, बाजार हैं बंद
यूपी में सबसे ज्यादा 851 केस आगरा में है, आगरा रेड जोन में है, इसलिए लॉक डाउन 4 में आगरा शहर में कोई राहत नहीं दी गई है, लॉक डाउन को लेकर और सख्ती की गई है। बेवजह बाहर निकलने पर रोक है, दुकानें भी नहीं खुल रहीं हैं। मगर, अब कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या कम हो रही है, ऐसे में उम्मीद है कि आगरा की कैटेगरी बदल जाए और बाजार खुलने का रास्ता सापफ हो सकता है, आने वाले सप्ताह में प्रशासन द्वारा व्यापारी संगठनों के साथ इसे लेकर बैठक भी की जाएगी।
आगरा शहर में होम डिलीवरी, देहात में खुल रहे बाजार
लॉक डाउन 4 में देहात में रोटेशन से बाजार खुल रहे हैं, बाजार खुलने का समय भी निर्धारित किया गया है। आगरा नगर निगम की सीमा के बाहर फैक्ट्री भी खुल रही हैं। मगर, शहरी क्षेत्र में बाजार बंद हैं, दवा की दुकानें, आटा और परचून की दुकानें होम डिलीवरी के लिए खोली जा रही हैं। एसी, कूलर, इलेक्र्टॉनिक आइटम के साथ ही कॉपी किताब की होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है।