आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना जैसे लक्षण होने पर महिला को डॉक्टर की जगह तांत्रिक के पास ले गए, तांत्रिक ने कोरोना को ठीक करने के लिए बुरी तरह से पीटा, चाकू छेदे, तांत्रिक सहित तीन अरेस्ट।
आगरा के मलपुरा के एक गांव में युवती को तेज बुखार आ रहा था, कई दिन से बुखार आने पर दवा दी, इससे बुखार कुछ देर के लिए कम होने के बाद दोबारा आ रहा था। महिला को तेज बुखार आने पर कोरोना मानते हुए परिजन उसे एक तांत्रिक के पास ले गए।
तांत्रिक के बुखार उतारने का वीडियो वायरल
तांत्रिक ने महिला पर प्रेत का साया बताते हुए तंत्र विद्या शुरू की।महिला के विरोध करने पर उसके बाल पकड़कर बुरी तरह से घसीटा। बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया।यही नहीं महिला के शरीर पर चाकू से भी निशान बनाए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
तांत्रिक सहित तीन अरेस्ट
महिला का मायका मथुरा में है और ससुराल शिकोहाबाद में है, लॉक डाउन में वह मलपुरा के एक गांव में आ गई थी, यहां भी उसके पति की जमीन है, महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी होने पर मायके से परिजन आ गए। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ, पुलिस ने तांत्रिक राहुल, महिला के नंदोई अभिषेक और भांजे आकाश को अरेस्ट कर लिया है।