आगरालीक्स… आगरा में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है, अभी तक 38 मौत हो चुकी हैं। कोरोना के 7 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 882 पहुंच गई है, मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं, इससे एक्टिव केस 70 रह गए हैं।
आगरा के कोरोना संक्रमित दो महिला मरीजों की तबीयत बिगडने पर सैपफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, वहां उनकी मौत हो गई, एक मरीज की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई है। इस तरह तीन मौत से कोरोना संक्रमित 38 मरीजों की मौत हो चुकी है।
आगरा में गुरुवार को कोरोना के 7 नए केस आए हैं, इसमें 95 साल के बुजुर्ग मरीज भी हैं, हरीपर्वत क्षेत्र निवासी बुजुर्ग मरीज को कई दिनों से बुखार था, जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में भर्ती 25 साल की रामबाग निवासी गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसएन इमरजेंसी में भर्ती 55 साल के टेढी बगिया निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। कागरोल निवासी 22 साल के युवक, ताजगंज निवासी 60 साल के मरीज, सैंया निवासी मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
774 हो चुके हैं डिस्चार्ज, 70 मरीज भर्ती
आगरा में कोरोना के केस बढकर 882 पहुंच गए हैं। इसमें से 774 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, गुरुवार को चार मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब आगरा में कोरोना पॉजिटिव 70 मरीज ही भर्ती हैं, इनका हिंदुस्तान कॉलेज और एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
कंटेनमेंट जोन दो और बढे
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाता है, अभी तक 36 कंटेनमेंट जोन थे, अब इसकी संख्या बढाकर 38 कर दी गई है, अब आगरा में 38 कंटेनमेंट जोन हैं।