आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन 4 48 घंटे बाद समाप्त हो जाएगा, आगे क्या होगा, इसे लेकर हर व्यक्ति के अलग अलग सवाल हैं। एक सवाल यह भी है कि घर पर नौकरानी को काम करने के लिए कब से बुलाएं, नौकरानी काम करने आती है तो क्या सावधानी बरतनी होगी।
आगरा में 25 मार्च से लॉक डाउन है, इसके बाद से घर में काम करने वाली बाई, नौकरानी ने भी आना बंद कर दिया है, कुछ लोगों ने नौकरानी को काम करने के लिए बुलाया। मगर, लॉक डाउन की सख्ती और कोरोना के केस बढने के बाद नौकरानी को बुलाना बंद कर दिया। इससे ऐसे परिवार जहां बुजुर्ग दंपती रह रहे हैं और जो लोग संयुक्त परिवार में रह रहे हैं उनका एक ही सवाल है कि नौकरानी को काम पर कब से बुलाना है। नौकरानी काम करने आएगी तो कॉलोनी के कई घरों में जाएगी, ऐसे में क्या सावधानी बरती जाए, जिससे संक्रमण का खतरा ना रहे।
नौकरानी को दे रहे हर महीने पैसे
अधिकांश कॉलोनियों में नौकरानी काम पर नहीं आ रही हैं, इन्हें लोग हर महीने पैसे भी दे रहे हैं। वहीं, नौकरानी भी महीने समाप्त होने से पहले दो से तीन बार पूछ लेती हैं कि भाभी जी, आंटी कब से काम पर आना है, बस आप बता देना हम काम पर आ जाएंगे।
पूरा घर काम में कर रहा मदद
नौकरानी के न आने पर झाडू पौछा से लेकर बर्तन धोने का काम महिलाओं को करना पड रहा है, लंबे समय से वे ये काम नहीं कर रहीं थी, ऐसे में उनके पति के साथ ही बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी काम करने में सहयोग कर रहे हैं।