Tuesday , 24 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Storm with Maximum speed 124 KM per hour in Agra, electricity cut
टॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Storm with Maximum speed 124 KM per hour in Agra, electricity cut

329

आगरालीक्स… आगरा में आंधी तूफान और ओले बारिश ने 2018 की तबाही की याद दिला दी, बिजली के खंभे पेड की तरह से टूट कर गिर गए, बाउंड्री बॉल गिर गईं, बिजली अब तक आएगी, इसका जवाब अब ​किसी के पास नहीं है। लॉक डाउन के चलते बिजली की मरम्मत करने वालों टेक्नीशियन भी कम हैं, ऐसे में हो सकता है सुबह तक ही बिजली की आपूर्ति हो सके।
आगरा में रात 7 .20 बजे आंधी, तूफान के साथ ओले और बारिश हुई, देखते ही देखते पेड, घरों की बाउंड्री बॉल, बिजली के खंभे टूट ​कर गिर गए। ​कई कॉलोनियों में बिजली के खंभे पेडों की तरह से टूट गए हैं, तूफान की तबाही को देख लोग दहशत में आ गए, शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बडा नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन शनिवार को लग सकेगा, जगह जगह पेड टूट कर गिर गए हैं। मकान ध्वस्त हो गई, लोग मलबे में दब गए, बडी संख्या में लोग घायल हो गए थे।
बिजली कब आएगी
पूरे शहर के साथ ही देहात में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, लोग परेशान हैं कि बिजली कब आएगी लेकिन अभी कोई पता नहीं है। कई जगहों पर​ बिजली के खंभे टूट कर गिर गए हैं, इसे सही करने में समय लगेगा, लॉक डाउन के कारण कर्मचारियों की भी कमी है। ऐसे में सुबह तक ही बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। कमला नगर ​सहित कुछ क्षेत्रों में रात 10 बजे के बाद बिजली आ गई।
शुक्रवार को मौसम बदल गया, बादल छाने के साथ ही हवा चलती रही, इससे गर्मी का अहसास कम हो गया, हवा में गर्मी नहीं थी, कई दिनों से लू से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान भी 37.1 डिग्री दर्ज किया गया, यह चार दिनों से 45 डिग्री से अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। रात 7 30 बजे तूफान के साथ बारिश होने लगी, बादलों की गडगडाहट के साथ तेज बारिश हुई, अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है।
चार जून तक गर्मी से राहत, हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि चार जून तक लू और गर्मी से राहत मिल सकेगी, 30 मई को भी बारिश हो सकती है, 31 मई को बादल छाए रह सकते हैं। तीन और चार जून को भी बारिश की संभावना है, इससे तापमान में गिरावट आएगी और तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान

30-May 24.0 38.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
31-May 25.0 39.0 Partly cloudy sky
01-Jun 26.0 40.0 Mainly Clear sky
02-Jun 26.0 41.0 Mainly Clear sky
03-Jun 24.0 42.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
04-Jun 24.0 39.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

error: Content is protected !!