Tuesday , 24 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Senior Neurosurgeon admit in Hospital at Noida, New Patient admission stop for 48 hour in Hospital in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Senior Neurosurgeon admit in Hospital at Noida, New Patient admission stop for 48 hour in Hospital in Agra

354

आगरालीक्स …आगरा के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन के कोरोना पॉ​जिटिव आने के बाद नोएडा के अस्पताल में भर्ती किया गया है, हाईवे स्थित हॉस्पिटल में 48 घंटे के लिए नए मरीज के भर्ती करने पर रोक लगा दी है।

आगरा में बुधवार को आगरा दिल्ली हाईवे स्थित​ निजी अस्पताल के 68 साल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन के कोरोना पॉजिटिव आने से खलबली मची हुई है, निजी अस्पताल में पूरी सावधानी बरतने के बाद वरिष्ठ न्यूरोसर्जन के कोरोना संक्रमित होने पर नए मरीज भर्ती करने पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी है। उनके साथ काम करने वाले चार डॉक्टर और करीब 15 कर्मचारियों को हॉस्पिटल में ही क्वारंटीन किया गया है। हॉस्पिटल ने अपने स्तर से सैनेटाइज करा लिया है।
मरीज की सर्जरी करने के बाद कोरोना की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की, इसमें सामने आया है कि गंभीर हालत में एक मरीज के भर्ती होने के बाद शुक्रवार को न्यूरोसर्जन ने सर्जरी की, मरीज में कोरोना की जांच के लिए सैंपल ​भी लिए गए। अगले दिन मरीज में कोरोना की पुष्टि हो गई। इसके अगले दिन 31 मई को वरिष्ठ न्यूरोसर्जन ने अपनी जांच के लिए सैंपल दे दिए, इसके बाद उनके दोबारा सैंपल लिए गए, 48 घंटे में दो बार सैंपल की जांच हुई। दूसरी बार में कोरोना की पुष्टि हुई है।

नोएडा के अस्पताल में भर्ती
हाईप्रोफाइल वरिष्ठ न्यूरोसर्जन के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें भर्ती करने को लेकर प्लानिंग चलती रही, अभी कोई लक्षण नहीं है, ऐसे में कई घंटे विचार विमर्श के बाद वरिष्ठ न्यूरोसर्जन को नोएडा भेज दिया गया, उन्हें नोएडा में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

error: Content is protected !!