आगरालीक्स ….आगरा की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आग लग गई है, बिल्डिंग से धुआं निकलने लगा, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आगरा के सिकंदरा सेक्टर 16 में पदम प्लाजा है। यहां शनिवार सुबह एक ऑफिस से धुआं निकलने लगा, कुछ ही देर में लोग बिल्डिंग से बाहर निकल आए, दमकल कर्मी पहुंच गए, इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।