Sunday , 3 May 2026
Home टॉप न्यूज़ ST Georges, Agra student kidnap case : Absconding kidnapper arrested
टॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

ST Georges, Agra student kidnap case : Absconding kidnapper arrested

120

आगरालीक्स …आगरा में एक साल पहले सेंट जॉर्जेज के छात्र को ​कार सहित किडनैप करने वाले बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया, बदमाश पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
आगरा में 17 जून 2019 को आगरा के सदर क्षेत्र स्थित नेहरू एनक्लेव निवासी एलआईसी अधिकारी धर्मेंद्र उपाध्याय के छोटे बेटे 14 वर्षीय सेंट जॉर्जेज स्कूल के नौंवी के छात्र अर्पित को गाडी सहित बदमाश प्रतापपुरा चौराहे से किडनैप कर ले गए थे। चार घंटे बाद अर्पित मुडी का चौराहा, खंदौली से किडनैपर्स के चंगुल से छूटकर हास्टल में भाग गया था। किडनैपर्स से मुक्त होने के बाद पुलिस ने बदमाशों को पकडने के लिए दबिश दी, तीन जुलाई को सरगना दीपक सिरौही निवासी गाजियाबाद को अरेस्ट कर लिया था, उसके साथी अजय और बबलू निवासी मेरठ फरार चल रहे थे, अजय किसी केस में पकडा गया। अब आगरा पुलिस ने बबलू को दबिश देकर गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया, उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम था।
यह था मामला
शहर से बाहर निकलने के लिए घूमते रहे किडनैपर्स
17 जून 2019 कोबदमाश गाडी सहित अर्पित को किडनैप करने के बाद पहले पृथ्वीनाथ फाटक पहुंचे। इसके बाद बिचपुरी। यहां पुलिस की चेकिंग चल रही थी, इसके बाद वे सिकंदरा आ गए, यहां भी चेकिंग चल रही थी। यहां से रामबाग की ओर गए और खंदौली के मुड़ी चौराहा पहुंचे।
मुडी चौराहे पर गडढे में फंसी गाडी सीसीटीवी में कैद
मुडी का चौराहा, खंदौली पर आरबी डिग्री कॉलेज और हॉस्टल है। पीछे से पुलिस की गाडी आते देख किडनैपर्स ने अपनी गाडी खेत में कुंदा दी, इससे गाडी गाडी गड्ढे में फंस गई। किडनैपर्स ने अर्पित के हाथ-पांव बांध दिए थे। खेत में डाल दिया था। एक घंटे तक दस दस मिनट के बीच आकर देखते रहे लेकिन पुलिस की गाडी घूमती रहीं,अर्पित ने हाथ पांव खोल लिए और हॉस्टल में पहुंच गया। बदमाश साढ़े आठ बजे हाथरस रोड पर थे। यहां भाटिया पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाया। इस दौरान एक बदमाश गाड़ी से उतरा था। वो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस को फुटेज मिल गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Dr. Santosh Goyal, a former teacher at the NDA, is living a life of hardship in Agra…#agranews

आगरालीक्स…ये हैं नेत्रहीन डॉ. संतोष गोयल. अंग्रेजी में पीएचडी, आर्मी एजुकेशन कोर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Illegal Sand Mining in the Chambal: Central Team Camps in Pinahat Sanctuary Area…#agranews

आगरालीक्स…चंबल में अवैध बजरी खनन पर कड़ा शिकंजा, पिनाहट सेंचुरी क्षेत्र में...

बिगलीक्स

News Delhi News: Five members of Family & Four other died after fire break our in Vivek Bihar Delhi

नईदिल्लीलीक्स..News Delhi News: दिल्ली में चार मंजिला ​अपार्टमेंट में फ्लैटों में भीषण...

बिगलीक्स

Agra Live News: NEET UG at 21 Center in Agra today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के...

error: Content is protected !!