आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के 12 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 957 पहुंच गई है।
आगरा में शनिवार को कोरोना के 12 मरीज आए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती 50 साल के बसई निवासी मरीज, निमोनिया की शिकायत पर भर्ती की गईं, बोदला निवासी 58 साल की महिला मरीज, सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 55 साल की बोदला निवासी मरीज, निमोनिया की शिकायत पर भर्ती ताजगंज निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एसएन में भर्ती 59 साल के गुर्दा रोगी दयालबाग निवासी मरीज, 55 साल की ओम विहार कॉलोनी निवासी मरीज, आगरा कैंट निवासी 64 साल के मरीज, एसएन में भर्ती 30 साल के मदन मोहन गेट निवासी मरीज, 58 साल की कमला नगर निवासी सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती की गई मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही खेरिया निवासी 28 साल की गर्भवती, 46 साल के लोहामंडी निवासी और 76 साल के एत्मादपुर निवासी मरीज का आपरेशन होना है, इनकी जांच कराई गई, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

कोरोना पॉजिटिव न्यूरोसर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक ठीक
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज का आपरेशन करने से संक्रमित हुए वरिष्ठ न्यूरोसर्जन नोएडा में भर्ती हैं, स्त्री रोग विशेषज्ञ गुरुग्राम में और वरिष्ठ चिकित्सक दिल्ली में, तीनों की हालत ठीक है।
आगरा के प्रातपपुरा क्षेत्र के हॉस्पिटल संचालक वरिष्ठ चिकित्सक की तबीयत बिगडने पर दिल्ली में भर्ती किया गया, वहां कोरोना की पुष्टि होने के बाद प्लाज्मा थैरेपी दी गई, इसके बाद आक्सीजन पर रखा गया, उनकी हालत स्थिर है। दो जून को कोरोना संक्रमित मरीज का आपरेशन करने के बाद वरिष्ठ न्यूरोसर्जन कोरोना संक्रमित हो गए, उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन को मामूली लक्षण हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं हैं, 68 साल के न्यूरो सर्जन से साथी चिकित्सक और शुभचिंतक संपर्क में हैं। वहीं, तीन जून को हरीपर्वत क्षेत्र की विजय नगर कॉलोनी की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ को गुरुग्राम में भर्ती किया गया। वहां कोरोना की पुष्टि हुई, इनकी तबीयत भी ठीक है।
