आगरालीक्स… आगरा में आठ जून से होटल, गेस्ट हाउस, शॉपिंग मॉल खोलने पर डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने फैसला ले लिया है। वहीं, आइसक्रीम की बिक्री की भी छूट दे दी गई है। (agraleaks.com)
आगरा में आठ जून से कंटेनमेंट जोन को छोडकर अन्य जगहों पर होटल, गेस्ट हाउस, शॉपिंग मॉल खुल जाएंगे लेकिन शर्तों का पालन करना होगा, इसके लिए बनाए गए मानकों की जांच मजिस्ट्रेट और सीओ स्तर के अधिकारियों द्वारा की जाएगी। (agraleaks.com) मानकों का पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी।

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स रहेंगे बंद
आगरा रेड जोन में हैं, ऐसे में अभी आगरा में आठ जून से सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स नहीं खुल रहे हैं, (agraleaks.com) ये अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।
आइसक्रीम की बिक्री पर छूट, पान पर रोक
आगरा में आइसक्रीम की बिक्री पर भी (agraleaks.com) छूट दे दी गई है, हर क्षेत्र में आइसक्रीम की बिक्री मानकों का पालन करते हुए की जा सकेगी। मगर, पान की बिक्री पर रोक है।