आगरालीक्स… आगरा में मास्क पहने बिना घर से बाहर निकलने पर 48 लोगों के चालन किए गए, 1159 वाहनों के चालान हुए, अब आगरा में 61 कंटेनमेंट जोन हैं, जो सील हैं।
आगरा में कोरोना का संक्रमण एक हजार के करीब पहुंच चुका है, केस लगातार बढ रहे हैं इसके साथ ही मौत का आंकडा बढकर 53 तक पहुंच गया है। पुलिस ने भी सख्ती कर दी है, मंगलवार को मास्क पहने बिना घर से बाहर निकलने वाले 48 लोगों के चालान किए गए। जबकि कॉलोनियों से लेकर सडकों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, पुलिस ने 1159 वाहनों के चालान किए।
कमला नगर से लेकर देहात सहित 61 कंटेनमेंट जोन
आगरा में कोरोना के केस जहां मिल रहे हैं, उस घर के आस पास के 500 मीटर के हिस्से को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है, इसे बैरीकेट करने के बाद पोस्टर लगाया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन के साथ ही बपफर जोन में सभी गतिविधियों पर रोक है, जिससे संक्रमण का खतरा ना रहे, अब आगरा में 61 कंटनेमेंट जोन हैं।