Tuesday , 28 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Hanumgarh Patient operate at Bone Hospital Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Hanumgarh Patient operate at Bone Hospital Agra

310

आगरालीक्स.. कोरोना के खौफ के बीच कई शहरों में इलाज ना मिलने पर हनुमानगढ से मरीज आगरा पहुंचा, यहां डॉक्टरों ने मरीज का आपरेशन किया, डीएम प्रभु एन सिंह ने उसे फल की टोकरी भेट कर रवाना किया।

हनुमानगढ की तहसील कारालिया निवासी विजय सिंह 30 साल की डेढ़ महीने पहले जांघ की हड्डी टूट गई। अहसनीय दर्द होने पर उन्होंने हनुमानगढ़, गंगानगर, सिरसा, बीकानेर, रोहतक सहित कई शहरों में डॉक्टरों को दिखाया, दो बार कोरोना की जांच कराई गई। रिपोर्ट निगेटिव आई, इसके बाद भी आपरेशन नहीं किया गया।
आनलाइन किया संपर्क, व्हाटस एप कॉल से दिया परामर्श


विजय सिंह ने आनलाइन अस्थि रोग विशेषज्ञ को सर्च किया, उन्हें डॉ डीवी शर्मा, बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा के बारे में जानकारी मिले। फोन से संपर्क किया, व्हाटस एप के माध्यम से उनकी एक्सरे सहित अन्य रिपोर्ट मंगा ली। इसके बाद मरीज का आपरेशन करने के लिए ति​थि निर्धारित की गई।

एंबुलेंस से 10 घंटे में पहुंचे आगरा
विजय सिंह एंबुलेंस से 10 घंटे में बोन हॉस्पिटल, आगरा पहुंचे, यहां वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डीवी शर्मा ने 12 जून को डॉ गौरव शर्मा डॉ अनीता महाजन, सलीम खान, मनोज शर्मा, नेकराम शर्मा सहित अपनी टीम के साथ आपरेशन किया। आपरेशन सफल रहा।
13 जून को किया विदा, डीएम ने भेट की फल की टोकरी
12 जून को आपरेशन किया गया, 13 जून को विजय सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया। डीएम प्रभु एन सिंह बोन हॉस्पिटल पहुंचे, यहां मरीज को फल की टोकरी भेट की। आईएमए, आगरा के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ राजीव उपाध्याय, डॉ अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
लॉक डाउन में देखे 550 मरीज, घर जाकर लगाया प्लास्टर
डॉ डीवी शर्मा ने लॉकडाउन में मरीज देखे, दर्द से कराहते मरीजों का इलाज करने के लिए उनके घर भी गए। 10 मई से 10 जून तक 550 मरीजों को क्लीनिक में देखा। वहीं, तमाम मरीजों का उनके घर जाकर प्लास्टर और माइनर सर्जरी भी की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

बिगलीक्स

Agra News Live: SNMC, Agra Junior Doctor donate Platelets for high risk Pregancy

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन में में हाई रिस्क प्रिग्नेंसी में सिजेरियन...

error: Content is protected !!