आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन में मिली छूट के बाद 17 दिन में 178 कोरोना के केस आए हैं, 28 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। सबसे ज्यादा केस 17 जून को 19 आए हैं।
आगरा में एक जून से लॉक डाउन में छूट दे दी गई। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं, तीन जून से बाजार भी खुल गए। अस्पतालों में मरीजों की भीड बढने लगी है। जून के पहले सप्ताह में छह से नौ कोरोना के मरीज रिपोर्ट किए गए लेकिन अब केस बढने लगे हैं। दूसरे सप्ताह में 10 से 12 केस आने लगे। 17 जून को जून के महीने में सबसे ज्यादा 19 केस रिपोर्ट किए गए हैं। इन 17 दिन में आगरा में कोरोना के 178 नए केस आ चुके हैं।
28 कोरोना पॉजिटिव की मौत, कुल मौत 70
कोरोना से मौत भी जून में ज्यादा हुई हैं, एक से 17 जून तक कोरोना पॉजिटिव 28 मरीजों की मौत हो चुकी है। मार्च से जून तक कोरोना पॉजिटिव कुल 70 मरीजों की मौत हुई है।
1107 कोरोना के केस, 892 हुए ठीक
आगरा में मार्च से 17 जून तक कोरोना के 1107 केस आ चुके हैं, इसमें से 892 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। जबकि 70 मरीजों की मौत हुई है।
17685 सैंपल की जांच
आगरा में कोरोना का पहला केस दो मार्च को आया था, 17 जून तक 17685 सैंपल की जांच की जा चुकी है, 1107 में कोरोना की पुष्टि हुई है।