आगरालीक्स ..आगरा में कॉलेज संचालक कंप्यूटर आपरेटर को कम सैलरी देता था, उसने लॉक डाउन में कॉलेज संचालक के एकाउंट से पांच लाख रुपये निकाल लिए, दो अरेस्ट।
आगरा के कमला नगर निवासी टीसी चंद्रा कॉलेज संचालक करतार सिंह शास्त्री का ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स कमला नगर ब्रांच में खाता है। लॉक डाउन में उनके एकाउंट से 5 लाख रुपये निकाल लिए गए, कॉलेज संचालक ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की, उनकी शिकायत पर साइबर सेल ने जांच की।
कंप्यूटर आपरेटर ने निकाले पांच लाख
साइबर सेल आगरा ने जांच की, इसमें सामने आया कि आनलाइन माध्यम से पेटीएम का इस्तेमाल करते हुए एकाउंट से कैश निकाला गया, कुछ केश मर्चेंट एकाउंट में ट्रांसफर किया गया।रिकॉर्ड खंगालने पर इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर से कॉलेज संचालक के स्कूल में कंप्यूटर आपरेटर अजय शर्मा निवासी न्यू आगरा और मर्चेंट एकाउंट में पैसे ट्रांसपफर करने पर शिवम निवासी बल्केश्वर को अरेस्ट कर लिया गया।
कम सैलरी मिलने पर निकाले पैसे, सीए की फीस जमा की
पूछताछ में अजय ने पुलिस को बताया कि उसे कॉलेज संचालक कम सैलरी देता है, इसलिए उसने एकाउंट से पैसे निकाले, इससे उसने अपनी सीए की फीस भर दी।