आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के सात नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1123 पहुंच गई है।
आगरा में शुक्रवार यानी 19 जून को कोरोना के सात नए केस आए हैं। 53 साल की नमक की मंडी निवासी महिला, 66 साल की मलपुरा निवासी महिला, 50 साल के सोहल्ला आगरा कैंट निवासी मरीज की रिपोर्ट पाूजिटिव आई है।
इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
67 साल के किरावली निवासी मरीज, 39 साल के जगजीत नगर कॉलोनी निवासी मरीज, 53 साल के ककुआ निवासी मरीज, 59 साल के ईदगाह कुतलपुर निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
18 जून तक कोरोना से 72 मरीजों की मौत
आगरा में 18 जून को कोरोना पॉजिटिव 2 और मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इन तीनों मरीजों को तबीयत बिगडने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। 42 साल के जैतपुर कला निवासी टीबी के मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। 57 साल के रविंद्र कॉलोनी निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर सैफई रेफर किया गया, इनकी भी मौत हो गई। अभी तक आगरा में कोरोना से 72 मरीजों की मौत हो चुकी है।