आगरालीक्स.. आगरा का जो गांव को खुले में शौच मुक्त है, वहां शौचालय न होने पर खुले में शौच को गई गर्भवती के प्रसव होने पर 3 दिन बाद भी नवजात का पता नहीं चला है, कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट डाली है।
आगरा की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के पिनाहट ब्लॉक के चचिहा ग्राम पंचायत खुले में शौच मुक्त है, मतलब सरकारी रिकॉर्ड में घरों में शौचालय बने हैं, जिससे किसी को खुले में शौच के लिए बाहर ना जाना पडा, इसी ग्राम पंचायत के जोधपुरा गांव का मामला है। 23 जून को आठ महीने की गर्भवती घर पर शौचालय न होने से खुले में शौच को गई, उसका प्रसव हो गया, वह बेहोश हो गई। आशंका है कि जंगली जानवर प्रसूता के नवजात को खींच कर ले गए, उसके परिवार के लोग तलाश करते हुए पहुंचे, वह बेहोश थी, उन्होंने नवजात की तलाश की लेकिन नहीं मिला।
तीन दिन में नवजात का नहीं चला पता
इस मामले में तीसरे दिन शनिवार को भी पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ बीहड में कॉबिंग की लेकिन नवजात का कोई पता नहीं चला है, वह कहां है उसे कौन ले गया।
अगले दिन बना शौचालय, दीवारों में दरार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के अगले दिन यानी 24 जून को टीम पहुंच गई, उसके घर पर शौचालय बना दिया गया, परिजनों के हवाले से मीडिया में खबर है कि शौचालय की दीवार में दरार हैं, गैस पाइप की व्यवस्था भी नहीं की गई है।