आगरालीक्स.. आगरा के आंबेडकर विवि के प्रोफेसर को गोली मारी, एक के बाद एक तीन गोली लगने से विवि के आवासीय संस्थान के प्रोफेसर की हालत नाजुक है।
आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान इंस्टीटयूट आफ सोशल साइंस में डॉ आरके भारती, समाज विज्ञान विभाग में एसोसिएशन प्रोपफेसर हैं, वे टेढी बगिया में रहते हैं। हर रोज की तरह रविवार सुबह पांच बजे अपने घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले। वे टेढी बगिया में 100 फीट रोड पर टहल रहे थे, ओम वाटिका के सामने बाइक सवार दो हमलावर सामने से आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
एक पैर में दो गोली पेट में ली
फायरिंग में दो गाेली पेट और एक पैर में लग गई। घायल होकर वे रोड पर गिर पड़े। फायरिंग के बाद हमलावर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला उदयवीर सिंह मलिक ने का मीडिया से कहना है कि पूछताछ में घटना के पीछे जमीनी रंजिश सामने आ रही है। पोइया निवासाी कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। एक फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर नीले रंग की अपाचे से टेढ़ी बगिया की ओर जाते दिख रहे हैं।