आगरालीक्स.. आगरा में आज भडली नवमी और कल 30 जून को बडी संख्या में शादी हैं, इसके बाद पांच महीने तक शादी का मुहूर्त नहीं है, शादी में 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
30 जून के बाद पांच महीने तक शादी के लिए मुहूर्त नहीं है, ऐसे में आगरा में 29 जून को भडली नवमी और 30 जून को 700 शादी होने का अनुमान है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पांच फीसद शादी के लिए ही अनुमति ली गई है।
शादी का खर्चा हुआ कम, मनाने का झंझट भी नहीं
शादी समारोह में 50 फीसद खर्चा दावत, बैंड बाजा पर होता है लेकिन अब अनलॉक में बारात में 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं, इससे खर्चा कम हो गया है। साथ ही शादी समारोह में जिसे बुला नहीं पाते हैं, वह रूठ जाता है, उसे मनाने का झंझट भी खत्म हो गया है।
ये हैं शर्त
शादी में 30 लोग से अधिक शामिल नहीं हो सकेंगे
बैंड बाजा और बारात नहीं निकलेगी
फाइल फोटो