आगरालीक्स… आगरा में एक जुलाई से अनलॉक टू शुरू हो रहा है, पांच जुलाई से सावन के सोमवार हैं, ऐसे में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा।
आगरा के साथ ही मथुरा में भी मंदिर नहीं खुल रहे हैं। छह जुलाई को सावन का पहला सोमवार है, सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों के पट भक्तों के लिए बंद रहेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों की परिक्रमा लगती है और भंडारे का आयोजन किया जाता है, इस बार परिक्रमा नहीं लगेगी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, व्रंदावन के पट भी भक्तों के लिए नहीं खुलेंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, व्रंदावन के मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। इसके साथ ही व्रंदावन के के राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, मदन मोहन, गोविंद देव, गोपीनाथ व गोकुलानंद मंदिर के पट भी 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
गोवर्धन के मंदिर आठ जुलाई तक बंद
मुड़िया पूर्णिमा के चलते गोवर्धन के सभी मंदिर 8 जुलाई तक बंद हैं, यहां परिक्रमा भी नहीं लगाई जा रही है।