आगरालीक्स… आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर, ताजमहल, आगरा किला सहित देश के ऐतिहासिक इमारत छह जुलाई से खुल सकते हैं। टूरिज्म एंड कल्चरल मिनिस्टर प्रहलाद सिंह पटेल ने टवीट किया है।
6 जुलाई से खुल सकते हैं ऐतिहासिक इमारतें
टूरिज्म एंड कल्चरल मिनिस्टर प्रहलाद सिंह पटेल ने टवीट किया है, इसमें उन्होंने लिखा है कि मैने @MinOfCultureGoI @ASIGoI के साथ निर्णय लिया है कि आगामी ६जुलाई से सभी स्मारकों को पूर्णसुरक्षा के साथ खोले जा सकते हैं।
करोडों का नुकसान
ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को बंद होने के कारण करोडों का नुकसान हो रहा है, एंपोरियम बंद हैं, गाइड का काम ठप पडा हुआ है। इससे टूरिज्म इंडस्ट्री से जुडे लोग बेरोजगार हो गए हैं। आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री से जुडे लोग ताजमहल बंद होने से परेशान हैं, करोडों का घाटा हो रहा है।