आगरालीक्स.. आगरा में रोड रेज मामले में टीटीई और उनके साथी को हाईवे पर दौडा दौडा कर पीटा, पकड कर थाने ले गए, पुलिस जांच कर रही है।
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर में किसी काम के लिए टूंडला निवासी टीटीई कुलदीप अपने साथी जयकुमार के साथ कार से आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे के केट पर पेट्रोल पंप पर उनकी कार के आगे बाइक सवार पास के ही गांव भोगूपुर निवासी कॉलेज प्रवक्ता महेश चंद्र आ गए। कार बाइक से टकरा गई। प्रवक्ता महेश चंद्र ने गांव पफोन कर दिया, बडी संख्या में युवक आ गए, आरोप है कि उन्होंने टीटीई कुलदीप और उनके साथी जयकुमार को हाईवे पर दौडा दौडा कर पीटा
थाने ले गए पकडकर
टीटीई कुलदीप और उनके साथी जयकुमार को युवक पकड कर थाने ले गए, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, प्रारंभिक जांच में रोडरेज का मामला सामने आया है।