आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात को पुलिस और बदमाशों में मुठभेड, ज्वैलर से सोना लूटने वाले दो बदमाश घायल, एक सिपाही भी घायल।
कानपुर मुठभेड के बाद आगरा पुलिस फरार बदमाशों को पकडने के लिए दबिश दे रही है, ऐसे में बुधवार रात को थाना ताजगंज पुलिस और एसओजी की टीम को दो बदमाशों के बारे में सूचना मिली, पुलिस उन्हें पकडने पहुंची। बदमाशों ने फायरिंग कर दी, इसमें दो बदमाश घायल हो गए, एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है।
20 20 हजार रुपये के ईनामी हैं घायल बदमाश
पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल दोनों बदमाश का नाम सलमान है, ये दोनों की 20 20 हजार रुपये के ईनामी है। इन्होंने 2015 में आगरा के ज्वैलर रिंकू अग्रवाल से छह किलो सोना लूटा था, इसके साथ ही कई और वारदात की हैं, ये फरार चल रहे थे।