आगरालीक्स… कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को अरेस्ट कर लिया गया है, उज्जैन से विकास दुबे को अरेस्ट किया गया है।
बिकरु गांव कानपुर में तीन जुलाई को विकास दुबे को पकडने गई पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, इसमें डिप्टीएसपी सहित सात आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे, इसमें आगरा के फतेहाबाद निवासी कांस्टेबल बबलू भी शहीद हुए थे।
महाकाल मंदिर से किया अरेस्ट
विकास दुबे फरार चल रहा था, उस पर 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, नौ जुलाई गुरुवार को विकास दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा, उसने मंदिर में पहुंचने पर अपना नाम विकास दुबे बताया। उसे एक होमगार्ड ने ही पहचान लिया, विकास दुबे को प्रवेश द्वार पर ही पकड लिया गया।
मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला
विकास दुबे को महाकाल थाने की पुलिस पकड कर ले जाने लगी, वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला, पीछे से पुलिस वाला एक थप्पड मारता है।