आगरालीक्स ..आगरा में एक सप्ताह बाद सर्राफा बाजार सहित अन्य बाजार सोमवार से खुल जाएंगे, श्री कैलाश मंदिर मेला के स्थानीय अवकाश के चलते सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लागू है, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। मगर, सोमवार को श्री कैलोश मंदिर मेला का स्थानीय अवकाश है। इसके चलते सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

19 जुलाई तक बंद किया गया था सर्राफा बाजार
आगरा में सोमवार को सभी बाजार खुल जाएंगे। वहीं सर्राफा बाजार एक सप्ताह बाद खुलेगा। कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार को कोरोना के केस मिलने के बाद 19 जुलाई तक बंद कर दिया गया था।
सोमवार को दवा बाजार खुलने से बाजार में भीड़ रहेगी
मिनी लॉक डाउन में थोक दवा बाजार पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। थोक दवा बाजार छह दिन खुल रहा था। सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती थी। मगर, जिला प्रशासन ने थोक दवा बाजार को भी सामान्य की तरह खोलने की अनुमित दी है। ऐसे में थोक दवा बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। सोमवार को सामान्य की तरह खुलेगा। दो दिन बाद सोमवार थोक दवा बाजार खुलने से कोतवाली क्षेत्र के बाजारों में भीड़ उमड़ेगी, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है।