आगरालीक्स… आगरा के डॉक्टर दंपती कोरोना पॉजिटिव, मेदांता में भर्ती किया गया है, कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के लिए प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की गई है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र निवासी वरिष्ठ नेत्र सर्जन और उनकी पत्नी नेत्र रोग विशेषज्ञ को मेदांता में भर्ती किया गया। डॉक्टर दंपती कोरोना पॉजिटिव हैं, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की हालत गंभीर है, उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने की मांग
कोरोना संक्रमित वरिष्ठ नेत्र सर्जन मेदांता में आईसीयू में भर्ती हैं, प्लाज्मा थैरेपी के लिए ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के कोरोना से ठीक हो चुके मरीज से प्लाज्मा दान करने की मांग की गई है, कोरोना से ठीक हो चुके मरीज 24 दिन से चार महीने तक प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं।
आरपीएफ कर्मी कोरोना संक्रमित
आगरा के आगरा कैंट पर तैनात 59 साल के आरपीएफ कर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई है, वे आगरा कैंट स्टेशन पर डयूटी कर रहे थे, उन्हें हिंदुस्तान कॉलेज में भर्ती किया गया है।