आगरालीक्स ..Video..आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज को खाना खिलाते हुए पीपीई किट पहने स्टाफ का वीडियो सामने आया है, यह अपने हाथ से खाना खिला रहा है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती किए जा रहे हैं, इसमें से कुछ गंभीर मरीज भी हैं। ये मरीज अपने हाथ से खाना नहीं खा पा रहे हैं, जिन मरीजों को आक्सीजन लगी हुई है, उन्हें खाना खाने में समस्या हो रही है।
कर्मचारी अपने हाथ से खिला रहे खाना
ऐसे में एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को कर्मचारी अपने हाथ से खाना खिला रहे हैं। इस तरह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कर्मचारी अपने हाथ से कोरोना पॉजिटिव मरीज को खाना खिला रहा है।
निमोनिया पीडित 58 साल की मरीज को खाना खिला रहा टेक्नीशियन
वीडियो में दिखाई दे रही 58 साल की महिला बाह की रहने वाली हैं, उन्हें 13 जुलाई को भर्ती किया गया था, उन्हें निमोनिया की शिकायत थी, इससे खाना नहीं खा पा रहीं थी, वीडियो में ओटी टेक्नीशियन दिखाई दे रहे हैं, ओटी टेक्नीशियन नंद किशोर मीणा मरीज को खाना खिला रहे हैं।