Sunday , 3 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Supreme court permit Agra Metro Project with certain conditions #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Supreme court permit Agra Metro Project with certain conditions #agra

214

आगरालीक्स.. आगरा में 8379 करोड के मेट्रो प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी है, इसके लिए​ जितने पेड काटे जाएंगे उससे 10 गुना ज्यादा पेड लगाने होंगे।

आगरा ताज ट्रेपेजियम जोन में है यानी यहां प्रदूषण से ताजमहल को खतरा है। ऐसे में कोई भी प्रोजेक्ट शुरु करने से पहले सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेनी होती है। ऐसे में आगरा मेट्रो के लिए 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल एंपवार्ड कमेटी की सिफारिश करने की शर्तों के ​साथ आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी।
12 फरवरी को सीईसी ने सुप्रीम कोर्ट में दी थी सिफारिश
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के चीपफ जस्टिस एसए बोबडे जस्टिस सुभाष रेडडी और जस्टिस ए एस बोपन्ना की बेंच ने कहा कि आगरा की यातायात समस्या को दूर करने के लिए सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी की सिफारिश देखने के बाद यह प्रोजेक्ट ठीक है। इससे पहले सीईसी ने 12 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सिफारिश दी थी, इसमें कहा गया है कि मेट्रो रेल कारपोरेशन 1823 पेडों को काटेगा, इसकी जगह 10 गुना अधिक 18230 पेड लगाने होंगे।
सीईसी की सिफारिश


18230 पेडों को लगाने के लिए कारपोरेशन फतेहाबाद में 21 हेक्टेयर जमीन वन विभाग को देगा यहां पौधे लगाए जाएंगे
4 183 हेक्टेयर जमीन के लिए वन मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी ओर जमीन की कीमत जमा करनी होगी
जितने भी पेड ट्रैक के रास्ज्ञते में आएंगे उन्हें काटने की अनुमति दी जाएगी
जहां पेड लगेंगे वहां र पफीट की दीवार ओर कटीली बाड लगाई जाएगी
18230 पेडों की देखभाल के लिए पानी की व्यवस्था होगी, तीन साल तक पौधों की देखरेख करनी होगी
स्मारक और मेट्रो स्टेशन के पास रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना होगा।

आगरा मेट्रो 8379 करोड करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो के 8379 करोड के प्रोजेक्ट में पहले कॉरीडोर पर 4984 करोड खर्च किया जाएगा।
आगरा और कानपुर मेट्रो के डिब्बे के लिए बिड की गई रिपोर्ट के अनुसार बॉम्बार्डियर कंपनी को 67 मेट्रो ट्रेन के डिब्बे, ट्रेन कंट्रोल और सिगनलिंग के लिए अनुबंध किया गया है। आगरा के लिए 28 मेट्रो ट्रेन हैं, एक ट्रेन में 900 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। पहले फेज के लिए कंपनी द्वारा ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे, यह कंपनी ट्रेन के डिब्बे हैदराबाद में तैयार करेगी।
2 कॉरिडोर बनेंगे
पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 . 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी।
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: SIT in Raj Chauhan Murder case, Rs 25000 reward on Monu Yadav

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गैंगवार में होटल में गोलियों से भूनकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR Filed Against 16 Named Individuals and 600 Others for Damaging Smart Meters in Akola, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अकोला में स्मार्ट मीटर तोड़ने पर 16 नामजद और 600...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Youths Commit Indecent Act Against Young Woman at Fatehpur Sikri Monument; Case Registered…#agranews

आगरालीक्स…शर्मनाक, फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती से हुआ गंदा काम. दो...

बिगलीक्स

Agra Live News: Major tragedy in Agra. Three laborers died after fell from the second floor of an under-construction house…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गर्डर समेत...

error: Content is protected !!