आगरालीक्स ..आगरा में स्मार्ट सिटी के लिए चार साल से करोडों के प्रोजेक्ट चल रहे हैं लेकिन 40 फीसद से अधिक काम नहीं हुआ है। कमिश्नर ने बैठक कर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को हिदायत दी है कि जल्द से जल्द स्मार्ट सिटी के कार्यों को पूरा कराएं। साथ ही हर प्रोजेक्ट पर साइनेज लगाए जिस पर प्रोजेक्ट के बजट से लेकर अन्य ब्योरा हो।
कमिश्नर अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि चार साल पूरे हो चुके हैं लेकिन कोई भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है। अधिकांश प्रोजेक्ट के 40 फीसद से अधिक काम अधूरे हैं, उन्होंने काम जल्द पूरा करने की हिदायत दी है।