आगरालीक्स.. आगरा के दवा बाजार में पंजाब पुलिस के पहुंचने से खलबली, पुलिस नशीली दवाओं का 11 राज्यों में अवैध धंधा कर रहे विक्की अरोडा को लेकर पहुंची। नशीली दवाओं का अवैध धंधा कर रहे आगरा गैंग के कई और सदस्यों की धरपकड होनी है, पंजाब पुलिस ने विक्की अरोडा को रिमांड पर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे आगरा गैंग से जुडे अन्य अवैध धंधा कर रहे कारोबारियों को अरेस्ट किया जा सके।
24 जुलाई को पंजाब पुलिस ने नशीली दवाओं का अवैध धंधा करने वाले आगरा निवासी हरीश सहित 20 को अरेस्ट किया था, इस मामले में पंजाब पुलिस ने आगरा में छापा मारकर क्रष्णा एजेंसीज के संचालक जितेंद्र अरोडा उर्फ विक्की अरोडा और उसके सगे भाई कपिल अरोडा को अरेस्ट किया था। पुलिस ने विक्की अरोडा को रिमांड पर लिया है।
पंजाब पुलिस फव्वारा थोक दवा बाजार पहुंची
मंगलवार शाम को पंजाब पुलिस विक्की अरोडा को लेकर थाना कोतवाली पहुंची, पंजाब पुलिस के पहुंचते ही खलबली मच गई, कई दुकानें बंद हो गईं। पंजाब पुलिस विक्की अरोडा से आगरा गैंग से जुडे अन्य लोगों को पकडने के लिए पूछताछ कर रही है, वह कहां कहां काम करता था, उसके गिरोह से कौन कौन जुडा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।