आगरालीक्स.. आगरा में अनलॉक 3 के लिए एक अगस्त से कुछ और रियायत मिलेंगी, जिम खोलने की अनुमति दी जाएगी।
गृह मंत्रालय ने बुधवार को अनलॉक- 3 को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. अनलॉक-3 में इस बार कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ और गतिविधियों को शुरू करने के लिए कदम उठाए गए हैं. हालांकि गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सभी कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त 2020 तक सख्त लॉकडाउन रहेगा. एक अगस्त से रात्रि कर्फ्यू की पाबंदी हटा दी गई है.
5 अगस्त 2020 से सभी योग संस्थानों और जिम खोलने की अनुमति दे दी गई है. इन सभी जगहों पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा
अनलॉक 3 में एक से 31 अगस्त तक क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा
अनलॉक 3 में रात्रि कर्फ्यू को हटाने की अनुमति
मेट्रो सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क को अनुमति नहीं
योग संस्थान और जिम पांच अगस्त से खोलने की अनुमति
स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे