आगरालीक्स.. आगरा में जमीन कब्जा करने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के दयानगर कालोनी, शमसाबाद रोड निवासी मुकेश महाजन ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, इसमें कहा गया है कि उनके व उनकी पत्नी के नाम से शमसाबाद मार्ग पर भोले बाबा डेयरी के बराबर में संयुक्त प्रॉपर्टी है। इसका प्लाट संख्या 91 अ व 92 ब है। प्लाट की बाउंड्री हो रही है और गेट भी चढ़ा हुआ है। वहां एक कमरा भी बना है। एक महिला प्लाट की देखरेख के लिए अपने बेटे के साथ रहती है। मुकेश का आरोप है कि 26 जुलाई को बरौली अहीर निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, कप्तान सिंह यादव अपने 10-12 गुंडों के साथ उनके प्लाट पर पहुंचे। सभी दीवार कूदकर अंदर आ गए। महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला के कपड़े फट गए। यह देख महिला के बेटे ने पुलिस को फोन किया। एकता पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। तब सब चले गए। उनकी जमीन पर दबंगई के बूते पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
इंस्पेक्टर ताजगंज नरेंद्र कुमार सिंह ने का मीडिया से कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।