आगरालीक्स ..आगरा में डॉ बीआर आंबेडकर विवि के प्रो आरके भारती के भाई हरिशंकर को मारी गोली, इससे पहले आरके भारती को भी मारी जा चुकी है गोली।
आगरा के आंबेडकर विवि के प्रो आरके भारती के भाई हरी शंकर से विवाद होने के बाद जून में प्रो भारती को बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने गोली मारने वाले अरेस्ट कर जेल भेज दिए। ऐसे में गुरुवार को प्रो आरके भारती के भाई हरिशंकर फर्नीचर की दुकान के बाहर बैठे थे, उन्हें बाइक सवार ने गोली मार दी, उन्हें भर्ती कराया गया है।
आरके भारती को गोली मारने वाले के भाई ने चलाई गोली
हरि शंकर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके भाई आरके भारती को गोली मारने क आरोप में जेल भेजे गए नंदलाल पुर निवासी सुशील बघेल के भाई बॉबी ने गोली मारी है, पुलिस जांच में जुटी है।