आगरालीक्स ..आगरा में एडीए के एक और अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक, उनकी पत्नी और बेटा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज।
आगरा में एडीए के अधिकारी एक के बाद एक पॉजिटिव मिल रहे हैं, अधिशासी अभियंता के बाद मुख्य नगर नियोजक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले एडीए के वीसी के ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले थे।
भाजपा विधायक और परिवार डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमित होने के बाद भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय, उनकी पत्नी और बेटे को भर्ती कराया गया था। इन सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है, इन्हें सात दिन होम क्वारंटीन में रहना है।