Monday , 9 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Sn Medical College, Agra Junior doctor murdered in Agra #agrasnmc
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Sn Medical College, Agra Junior doctor murdered in Agra #agrasnmc

445

आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की महिला जूनियर डॉक्टर की हत्या, क्षतविक्षत डेड बॉडी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी

एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर डॉ योगिता गौतम का बुधवार रात बमरौली कटारा, डौकी में शव मिला है, उनके शव पर लकडी रखकर गाडी चढाई गई, क्षत विक्षत शव मिलने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर सहमे में हैं।

कल रात में आए गए थे परिजन, मिल रहीं थी धमकी
डॉ योगिता गौतम शिवपुरी भाग दो, नजबगढ़ दिल्ली की मूल निवासी हैं, वे राजामंडी में किराए के मकान में रह रहीं थीं। वे जूनियर डॉक्टर थर्ड ईयर थीं, वे मंगलवार दोपहर में एसएन मेडिकल कॉलेज आईं थी, रात को उनके परिजन भी आगरा आ गए। उन्होंने बताया कि उन्हें धमकी दी जा रहीं थी, सुबह उन्होंने एसएन के अधिकारियों से संपर्क किया। रात में शव मिल गया।

मंगलवार को निकला था रिजल्ट
डॉ योगिता गौतम एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग से एमएस कर रहीं थी, उनका मंगलवार को रिजल्ट निकला था, वे कॉलेज में दोपहर तीन बजे तक थीं, इसके बाद वे कहां गईं यह किसी को पता नहीं है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

डॉ योगिता गौतम

थाना एमएम गेट में अपहरण की दी तहरीर
डॉ योगिता गौतम के परिजनों ने बुधवार दोपहर में थाना एमएम गेट में अपहरण की तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि डॉ योगिता गौतम ने एमबीबीएस तीर्थांकर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद से की थी, वहां एमबीबीएस में कानपुर निवासी सीनियर विवेक था। वह अब उरई में मेडिकल अधिकारी है। वह डॉ योगिता गौतम पर शादी करने का दबाव बना रहा था, इन्कार करने पर धमकी दी थी, परिजनों को भी फोन किया था। इसके बाद परिजन आगरा आ गए और थाना एमएम गेट में तहरीर दी थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 8th November 2026

आगरालीक्स आगरा का 8 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ अयोध्या के वैभव...

error: Content is protected !!