आगरालीक्स.. आगरा में रामबारात के बाद कृष्ण लीला होती है, कृष्ण लीला समिति ने इस बार कृष्ण लीला स्थगित करने का निर्णय लिया है।
कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि कोविड 19 के चलते गौशाला बल्केश्वर में होने वाली कृष्ण लीला को रदृद कर दिया गया है, कृष्ण लीला के दौरान नियमित रूप से पूजा की जाएगी और गोपाष्टमी मनाई जाएगी।
रामलीला, रामबारात निरस्त
आगरा में एक सितंबर से शुरू होने जा रही रामलीला, रामबारात, जनकपुरी को निरस्त करते हुए कहा कि भगवान राम की तरह मर्यादा का पालन किया है। यह 135 सालों में पहली बार है जब रामबारात का आयोजन नहीं होगा। प्रभु श्रीराम के महोत्सव का आयोजन मानसिक रूप से प्रतीक स्वरूप देव मंदिरों व अपने निवास स्थानों पर मनाते हुए प्रचार-प्रसार, झांकी-दर्शन आदि सोशल मीडिया व लोकल टीवी चैनलों के माध्यम से भक्तों को कराएंगे।
आगरा की प्रसिद्ध रामलीला की शुरुआत एक सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नौमल की बारादरी में मुकुट पूजन और स्वरूपों के पूजन से होनी थी, राम लीला का मंचन पितृ पक्ष और नवरात्र में किया जाता है। पितृ पक्ष की एकादशी को भव्य राम बरात शहर में परंपरागत मार्ग पर निकाली जाती है और उसके अगले दो दिन शहर के किसी क्षेत्र में जनकपुरी का आयोजन होता है। रामलीला कमेटी ने एक सितंबर को मुकुट पूजन व स्वरूपों के पूजन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी, रामलीला कमेटी की आनलाइन बैठक हुई, रामलीला कमेटी के महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने मर्यादाओं का अनुसरण किया था उसी तरह रामलीला कमेटी ने जनहित में मर्यादाओं का पालन करते हुए रामलीला का आयोजन स्थगित करने का निर्णय लिया है। पाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला, विनोद जौहरी, शांतिस्वरूप गोयल, राकेश जैन, दिनेश बंसल, भगवान दास बंसल, विजय प्रकाश गोयल, अजय शुक्ला, प्रेमकिशन अग्रवाल, मनोज पोली, संजय तिवारी, राहुल गौतम राजीव अग्रवाल शामिल हुए
पुरानी कमेटी का कार्यकाल बढा
कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बागला का कहना है कि प्रधान सभा का अधिवेशन और अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव नहीं होगा। निवर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी इस वर्ष यथावत काम करती रहेगी।