आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि के एमएससी प्रथम वर्ष के छात्रों को परीक्षा दिए बिना प्रमोट कर दिया गया है, इन छात्रों को एमएससी अंतिम वर्ष के अंकों के आधार पर माक्र्सशीट दी जाएगी।
कोरोना संक्रमण के चलते आंबेडकर विवि के छात्रों की परीक्षा नहीं हो सकी है, अंतिम वर्ष के छात्रों की सितंबर में परीक्षा कराई जानी हैं। ऐसे में बीए, बीएससी बीकॉम, प्रथम और द्वितीय वर्ष और एमए एमएससी और एमकॉम के प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोट कर आगे की कक्षा में भेजा जा रहा है, एमए के बाद विवि ने एमएससी प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोट कर दिया है।
अगले साल मिलेंगे अंकपत्र
प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा के अंक और परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को द्वितीय वर्ष के अंकों के आधार पर पिछले सालों की माक्र्सशीट दी जाएगी, अभी छात्रों को प्रोविजनल प्रमोट किया गया है।