आगरालीक्स.. आगरा में जेईई मेंस की परीक्षा दूसरे दिन चार केंद्रों पर चल रही है, छह सितंबर तक परीक्षा होगी. बुधवार को चार केंद्रों पर दो पालियों में 700 परीक्षार्थियों को शामिल होना है।
जेईई मेंस 2020 की परीक्षा दूसरे दिन बुधवार को चार केंद्रों पर हुई। आइबीजेड कुबेरपुर से साथ आइबीजेड सिकंदरा, आइबीजेड तेहरा के साथ इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आरकेजीएम इंस्टीट्यूट केंद्र पर दो परीक्षा में 700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एग्जाम कॉर्डिनेटर एसएस मिश्रा ने मीडिया को बताया कि जेईई मेंस की परीक्षा छह सितंबर तक चार सेंटरों पर होगी।

पहले दिन 45 फीसद परीक्षार्थी अनुपस्थित
अनलॉक 4 में जेईई मेंस पहले दिन की परीक्षा में 45 फीसद छात्र अनुपस्थित रहे। पहले दिन आइबीजेड कुबेरपुर पर परीक्षा हुई। बैचरल आफ आर्किटेक्ट (बीआर्क) के लिए पहली पाली में 211 में से 118 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 229 में 123 परीक्षार्थी। कुल 440 में से 241 परीक्षार्थी शामिल हुए, 45 फीसद छात्र अनुपस्थित रहे।