आगरालीक्स ..आगरा में क्राइम का ग्राफ बढ रहा है, एक ज्वैलर की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर तीन लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गए।
आगरा के राजपुर चुंगी में शिव शंकर गुप्ता की गुप्ता ज्वैलर्स के नाम से दुकान है, शुक्रवार दोपहर में उनका बेटा रोहित घर खाना खाने गया था। इसी दौरान बाइक से दो युवक ग्राहक बनकर आए। उन्होंने पहले चांदी का सामान देखा, इसके बाद कहा कि सोने का पैंडल दिखाओ, उन्होंने सोने के पैंडल की डिब्बी निकाली, वे डिब्बी में पैंडल देखने लगे। दूसरे ने कहा कि कुंडल दिखाने के लिए कहा, वे कुंडल दिखाने के लिए मुडे और डिब्बी निकाली, इसी दौरान एक डिब्बी शातिरों ने जेब में रख ली।
एक हजार रुपये एडवांस दिए और चले गए
शातिरों ने एक पैंडल पसंद करते हुए एक हजार रुपये एडवांस दे दिए, कहा कि अभी कुछ देर में आते हैं, इसके बाद पैंडल ले जाएंगे। शिव शंकर कुछ समझ नहीं पाए। शातिर बाइक से चले गए, उन्होंने डिब्बी को शोकेस में रखा तो एक डिब्बी कम थी, सीसीटीवी में चेक किया, उसमें एक शातिर डिब्बी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा था।