आगरालीक्स… आगरा में रिकॉर्ड कोरोना के 89 केस, नवज्योति बिल्डिंग, कमला नगर, फ्रेंडस एन्क्लेव सहित अलग अलग जगह से नए केस, कुल केस 3548।
आगरा में आठ सितंबर को कोरोना के रिकॉर्ड 89 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3548 पहुंच गई है, कोरोना के 2742 मरीज ठीक हो चुके हैं। 696 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है, 110 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए नए केस
49 साल के ए ब्लॉक कमला नगर, 64 साल के बालाजी नगर कमला नगर, 46 साल के निखिल गार्डन, 36 साल के एत्मादपुर, 24 साल के बाग मुजपफर खां, 80 साल के एत्मादपुर, 28 साल के सी ब्लॉक कमला नगर, 35 और 25 साल के एडीआरडीई कॉलोनी, 59 साल के आधारशिला अपार्टमेंट, 64 साल के नवज्योति अपार्टमेंट, 27 साल के नगला कली, 29 साल के सोहल्ला, 38 साल के फ्रेंडस एन्क्लेव, 30 साल के शिवम एलीगेंट अपार्टमेंट सिकंदरा। 32 साल के प्रभा एन्क्लेव केके नगर, 51 साल के गांधी नगर, नेहरु नगर, 78 साल के संजय प्लेस, 50 साल के आवास विकास कॉलोनी, 54 साल के शास्त्रीपुरम, 79 साल के छीपीटोला, 17 साल के अछनेरा, 51 साल के वजीरपुरा के मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव।