आगरालीक्स.. आगरा का 13 सितंबर का प्रेस रिव्यू, तेल व्यवसायी के मुंशी से वसूली में आगरा के चौकी प्रभारी सहित 5 निलंबित, फीस देने से मना करने पर अभ्रदता, मारपीट में स्कूल संचालक पर मुकदमा।
आगरा में 13 सितंबर को प्रकाशित खबरें, महामारी के बीच आक्सीजन की कमी से मरीजों की जान पर बनी आफत, मध्य प्रदेश में चार मरीजों की मौत, कई राज्यों में कालाबाजारी, जरूरत से छह गुना ज्यादा हो रहा उत्पादन। 6400 मेट्रिक टन उत्पादन की क्षमता है बाजार में, एक हजार टन चिकित्सा क्षेत्र में सप्लाई होता है। दिल्ली दंगा, पूरक आरोपपत्र में स्वराज अभियान के योगेंद्र यादव, जूएनयू की प्रो जयति घोष, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, डीयू के प्रो अपूर्वानंद, राहुल राय का भी नाम। अरुणाचल प्रदेश से अपह्रत पांच युवकों को चीन ने सेना को सौंपा, विमान में फोटोग्राफी की तो दो सप्ताह के लिए उडान निलंबित। सुशांत ड्रग्स केस में मुंबई गोवा में छापे, एक और अरेस्ट। आक्सफोर्ड में वैक्सीन का परीक्षण दोबारा शुरू, सरकार और विभागों की लडाई से बिगड रही कोर्ट की सेहत। 2100 तक 558 और जीव हो जाएंगे लुप्त, होम मिनिस्टर अमित शाह दोबारा एम्स में भर्ती। सोनिया मेडिकल जांच के लिए अमेरिका रवाना, डीजल का दाम 73 रुपये नीचे, पेट्रोल 13 पैसे सस्ता। अब पांच वर्ष में संविदा से शुरू होगी सरकारी नौकरी, यूपी में समूह ख, व ग की भर्ती में बडे बदलाव की तैयारी। रक्षामंत्री ने कहा सैनिकों का अपमान बर्दाश्त नहीं, मोदी ने पीएम आवास योजना के 1. 75 लाख घर लाभार्थियों को सौंपे, बिहार में सीट बंटबारे पर नीतेश और नडडा में सहमति, नरम पडे चिराग। भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के गुर्दा रोग से पीडित बेटे की मौत, मुख्तार की पत्नी और सालों पर गैंगस्टर, कडे सुरक्षा मानकों की बीच नीट आज। जब तक गवाही नहीं तब तक ढिलाई नहीं। दूसरी शादी पहली पत्नी पर भयावह अत्याचार, हाईकोर्ट। कंगना ने उदृधव ठाकरे की रावण से की तुलना।
अमर उजाला… जोधपुर के तेल व्यवसायी के मुंशी से वसूली और अवैध हिरासत में रखने पर रुनकता चौकी के प्रभारी अरुण सिंह, हेड कांस्टेबल, अखिलेश, सिपाही धर्मेंद्र, सुशील और अनिल निलंबित। एडीजी जोन अजय आनंद से की शिकायत में 23 हजार रुपये छीनने का आरोप।
वेंटीलेटर का टोटा, एक तिहाई वेंटीलेटर ही उपलब्ध
आडिशा से टैंकर में छिपा कर ला रहे थे 505 किलोग्राम गांजा
दैनिक जागरण.. कोरोना से एक और मौत, आईसीयू के बेड फुल
धौर्रा में बालक को किडनैप कर हत्या करने वाला पडोसी पुलिस मुठभेड के बाद अरेस्ट
होम आइसोलेशन में मरीज, दहशत में कॉलोनीवासी
हिंदुस्तान… हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर में पुलिस कर्मी लूट लेते हैं खाना
फीस के विवाद में सेंट अगंस्टीन स्कूल प्रबंधन फंसा
कोविड में भी खून की दलाली, बिना िफटनेस दौड रहीं 14 एंबुलेंस
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/