आगरालीक्स.. आगरा के मुख्य बाजार पहली बार साप्ताहिक बंदी में बंद हो रहे हैं। आगरा सहित देश दुनिया की खबरें।
कोरोना के 92 हजार नए मामले
देश में कोरोना महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या लगातार बढ रही है, बीते 24 घंटों में 92 हजार से अधिक संक्रमितों का पता चला है, जबकि इसी अवधि में, 1136 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 48 लाख 46 हजार 427 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि म्रतक संख्या 77512 हो चुकी है। राहत की बात है कि इस बीमारी को मात देने वालों का आंकडा भी तेजी से बढ रहा है।
उमर खालिद अरेस्ट
दिल्ली हिंसा के मामले में पुलिस ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को यूपीटीए के तहत अरेस्ट कर लिया है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिद को पूछताछ के लिए तलब किया था, देर रात 11 बजे से एक बजे तक पूछताछ के बाद आज सुबह अरेस्ट कर लिया।
कंगना मुंबई से मनाली रवाना
अभिनेत्री कंगना रनौत आज कडी सुरक्षा के बीच मुंबई से मनाली रवाना हो गईं, कंगना की सुरक्षा के लिए हवाई अडडे पर 50 सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
रिव्यू पिटीशन करेंगे प्रशांत भूषण
अदालत की अवमानना मामले में दोषी ठहराए गए अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा है कि वह कोर्ट द्वारा लगाए गए एक रुपये के जुर्माने को ड्रापफृट द्वारा कोर्ट रजिस्ट्री में जमा कराने जा रहे हैं, लेकिन जुर्माना जमा करने का यह अर्थ नहीं है कि हमें कोर्ट का फैसला मंजूर है। हम आज ही इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने जा रहे हैं।
बिहार में ट्रकों का चक्का जाम
बिहार में ट्रक मालिकों की हडताल शुरू हो गई है, बिहार ट्रक एसोसिएशन के सदस्य कैमूर जिले के मोहनिया में अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर रास्ता जाम कर रहे हैं। ट्रकों की हडताल से बिहार को यूपी से जोडने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 2 पर भारी जाम लग गया है।