आगरालीक्स.. आगरा से चलने वाली ट्रेनो में सीट फुल हैं, 150 से 200 वेटिंग है। आगरा मंडल से होकर 28 ट्रेन गुजर रही हैं, इन ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। आगरा से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में सितंबर अंत ट्रेनों में 150 से 200 तक वेटिंग है।
ट्रेनों में वेटिंग
नई दिल्ली से चलने वाली कर्नाटका एक्सप्रेस में 25 सितंबर के बाद ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं हैं।
गोवा एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस स्पेशल में 70 तक वेटिंग है।
अवध स्पेशल में तीन अक्टूबर तक वेटिंग है।
तेलंगाना एक्सप्रेस में 28 सितंबर तक सीट नहीं मिल रही है।