आगरालीक्स.. आगरा में बाजारों में रौनक लौटने लगी है, रात तक बाजार खुल रहे हैं, शाम को लोग घर से बाहर निकलने लगे हैं। कोरोना के संक्रमण के बीच लोगों को सावधानी बरतने के लिए आगाह किया जा रहा है।
आगरा में कोरोना संक्रमण से कारोबार ठप हो गया है, चाय की दुकान से लेकर रेस्टोरेंट खाली पडे हुए थे लेकिन अब धीरे धीरे आगरा अपने पुराने रंग में रंगने लगा है, चाट की दुकान पर शाम को लोग दिखाई देने लगे हैं। रेस्टोरेंट में लोग फैमिली और दोस्तों के साथ पहुंच रहे हैं।
दिन में फास्ट फूड, शाम को रेस्टोरेंट में पहुंच रहे लोग
सुबह 11 बजे के बाद बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है, युवक युवती और कॉलेज के छात्र सुबह फास्ट फूड सेंटर में पहुंच रहे हैं। इन सेंटरों में भीड दिखाई देने लगी है, आगरा के संजय प्लेस के फास्ट फूड सेंटर में दिन में युवक युवती दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शाम को रेस्टोरेंट में रौनक दिखाई देने लगी है। लोग परिवार के साथ रेस्टोरेंट में पहुंच रहे हैं।
कपडों से लेकर मोबाइल, लैपटॉक के बाजार में भीड
इलेक्र्टोनिक्स आइटम की मांग लगातार बढ रही है, इसमें भी मोबाइल और लैपटॉक की मांग ज्यादा है। इसके साथ ही कपडों के शोरूम पर ही लोग दिखाई देने लगे हैं, जरूरत के सामान की लगातार बिक्री बढ रही है।