Thursday , 30 April 2026
Home agraleaks UP Gram Panchayat Election 2015 reservation list likely to be declared tomorrow in Agra
agraleaks

UP Gram Panchayat Election 2015 reservation list likely to be declared tomorrow in Agra

130

panchayat
आगरालीक्स…….
प्रधानी के चुनाव के लिए मूंछ की लडाई तेज हो गई है। ऐसे में सोमवार को  आ​रक्षित और अनारक्षित सीटों की सूची सार्वजनिक की जाएगी, इस पर छह सितंबर तक आपत्तियों की सुनवाई होगी, इसके बाद आठ सितंबर को अंतिम सूची सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही चुनावी जंग में लडाके कूंद जाएंगे।

आरक्षण का फॉर्मूला
चक्रानुक्रम व्यवस्था : इसमें 1995 से 2010 तक के आरक्षण को देखा गया है। चक्र इस तरह से चलेगा कि इन 15 सालों में हुए चार चुनाव में जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित रह चुकी है, इस बार उसके लिए नहीं होगी। जो सीट अनारक्षित रही हैं,वे इस बार आरक्षित होंगी। जो एससी में रही हैं, वो ओबीसी या सामान्य में जाएंगी। इसी तरह जो ओबीसी रही हैं, वे एससी या सामान्य हो जाएगी। जो महिलाओं के लिए आरक्षित थी, वे सामान्य में जा सकती हैं।

आरोही क्रम में आरक्षण : इसका मतलब है, ऊपर से नीचे की तरफ। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान की जिन सीटों पर एससी या ओबीसी की आबादी सबसे ज्यादा है, वे पहले आरक्षित की जाएगी। इसके बाद इनसे कम वाली का नंबर आएगा। जहां कम आबादी है, उनका नंबर सबसे आखिर में आएगी। इसी के चलते 22 फीसदी सीटों का आरक्षण वर्ग बदलने जा रहा है।

12 सिंतबर को जारी होगी अधिसूचना
पंचायत एवं स्थानीय निकाय विभाग के सूत्रों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 12 सितंबर को अधिसूचना जारी हो सकती है। इसी के साथ प्रधानों के खाते सीज कर दिए जाएंगे।

एमएलसी का करेंगे चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तुरंत बाद स्थानीय निकाय सीटों पर विधान परिषद चुनाव होने हैं। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को भी वोट डालने का मौका मिलेगा। यह वोट बेहद कीमती होती है। उम्मीदवार एक एक वोट के लिए वोटरों को मनाते हैं।
जिले में कुल ब्लाक खंड 15
पंचायत चुनाव 2010 में मतदाता1735297
लोकसभा चुनाव 2014 में मतदाता1673128
पंचायत चुनाव 2014 में मतदाता1880364
लोस,पंचायत के मतदाताओं का अंतर 207236

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra Live News: Special camps for the distribution of assistive devices for persons with disabilities will be held in Agra from April 24 to May 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष उपकरण वितरण शिविर. 24 अप्रैल...

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

agraleaksमथुरा

Mathura News: President Draupadi Murmu reached Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस्कॉन और प्रेम मंदिर के करेंगी दर्शनी....

error: Content is protected !!