आगरालीक्स ..आगरा में ताजमहल पर रौनक लौटने लगी है, 3500 से अधिक पर्यटकों ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया, इसके साथ ही आगरा किला सहित अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या बढने लगी है।
आगरा में विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को 3512 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, इसमें से 20 पर्यटक विदेशी थे, आगरा किला पर 743 पर्यटक पहुंचे। इससे पहले शनिवार को 3079 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया था।