आगरालीक्स… देशभर किसान आंदोलन तेज, ट्रैक्टर फूंका। तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद तीन बिल अब कानून बन गए हैं, लेकिन इन कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। वहीं पंजाब में रेल रोको आंदोलन 29 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका
केरल से कांग्रेस सांसद टीएन प्रतापन ने कृषि कानूनों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ये तीनों बिल सांसद में पारित होने के बाद रविवार को राष्ट्रपति ने मुहर लगा लगाकर इन्हें कानूनों में तब्दील कर दिया।
दिल्ली में ट्रैक्टर फूंका
पंजाब के युवा कांग्रेसियों ने दिल्ली के अतिरिक्त सुरक्षित क्षेत्र इंडिया गेट के पास आज छापामार कार्रवाई करते हुए एक ट्रक में लादकर लाए गए ट्रैक्टर में आग लगा दी और भाग गए। बाद में पुलिस ने पांच युवक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।
कैप्टन अमरेंद्र धऱने पर बैठे
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह कृषि कानूनों के खिलाफ आज शहीद भगत सिंह के गृह गांव में धऱने पर बैठ गए हैं।
फूल देकर मांगा समर्थन
कर्नाटक के हुबली में कृषि कानून के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दुकानदारों को फूल देकर समर्थन मांगा। कृषि कानून के खिलाफ आज कर्नाटक में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। कर्नाटक के हासन में भी आज प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेसी करेंगे पदयात्रा
कृषि कानून के खिलाफ आज कांग्रेस द्वारा राजधानी दिल्ली में आज प्रदर्शन करने का फैसला ले लिया गया है।