आगरालीक्स.. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोरोना पॉजिटिव दो छात्र आइसोलेशन वार्ड में क्लैट 2020 की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हो गई है।
क्लैट 2020 की परीक्षा सोमवार को होनी थी, परीक्षा से पहले दो छात्र कोरोना संक्रमित हो गए, उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में परीक्षा कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करते हुए आइसोलेशन वार्ड में परीक्षा कराने की अनुमति दे दी। इसके लिए परीक्षा केंद्र में एक अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।