आगरालीक्स.. अयोध्या विवादित ढांचा विध्बंस मामले में आडवाणी, कल्याण सिंह, उमा भारती सहित 32 आरोपी बरी।
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा विध्बंस मामले में सीबीआई जज एसके यादव ने इस घटना को अचानक हुई घटना बताया, यह पूर्वनियोजित घटना नहीं थी, इसलिए लाल क्रष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह, महंत न्रत्य गोपाल दास, सतीश प्रधान सहित 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया।
बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में 32 में से 26 आरोपी पहुंचे। जबकि लाल क्रष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह, महंत न्रत्य गोपाल दास, सतीश प्रधान वीडियो कांफ्रेंसिंग से शामिल हुए।