आगरालीक्स.. उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ, गोरखपुर और गाजियाबाद में फ्लैटेड फैक्ट्री, कॉम्पेलेक्स बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कॉम्पलेक्स में एक ही परिसर में कई उद्योगों को संचालित किया जा सकेगा।
प्रदेश के एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव नवीन सहगल ने आज इसकी विस्तृत रिपोर्ट को शीघ्र केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया है। सहगल ने ओडीओपी योजना के तहत कलस्टर के विचाराधीन प्रकरणों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए हैं। आगरा समेत चार स्थानों पर फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स बनाने का फैसला एमएसएमई की राज्यस्तरीय कमेटी की बैठक में लिया गया है।